Home कांकेर “सही दवा शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार ” थीम पर...

“सही दवा शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार ” थीम पर 15 दिवसीय जांच अभियान 27 अप्रैल से

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर 25 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 भी तक ” सही दवा शुद्ध आहार, यही है छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय जांच अभियान संचालित किया जाएगा। जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से संचालित किए जा रहे इस अभियान के लिए कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग के अमले को शामिल कर पृथक -पृथक दो खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ टीम गठित किया जा रहा है। इन दलों के द्वारा 15 दिवसीय जांच अभियान में जिले में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त दवाओं व खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मिलावट,नकली दवाओं और औषधि बिक्री पर नियंत्रण के साथ -साथ जनसामान्य को सुरक्षित दवा का उपयोग और स्वच्छ पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि जनस्वास्थ्य की रक्षा और सुधार हो सके। इसके लिए जिले के विभिन्न औषधि प्रतिष्ठानों जैसे थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेता, फास्ट मूविंग कास्मेटिक एजेंसी, अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसी चेन, वेक्सीन संधारण,स्वानक औषधि भण्डारण एवं विक्रय,कोटपा अधिनियम अंतर्गत चालानी कार्रवाई एवं जागरूकता, संदेहास्पद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री का नमूना संग्रहण करनें के साथ -साथ विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों जैसे चाट, गुपचुप सेंटर, गन्ना रस,साफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम वेंडर्स,ड्रेसरी प्रोडक्ट, होटल,ढाबा, रेस्टोरेंट,केक एवं बेकरी प्रोडक्ट विनिर्माण,पेप्सी,आइसकैंडी,आइसगोला विक्रेता प्रतिष्ठानों का सघन जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जायेगी।

Ro.No - 13759/40

खाद्य प्रकोष्ठ हेतु जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नमूना सहायक तथा औषधि प्रकोष्ठ के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को शामिल कर गठित संयुक्त टीम द्वारा जिले के औषधि एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच एवं जागरूकता अभियान का संचालन किया जाएगा तथा प्रतिदिन किये गये कार्रवाई का का संकलन कर जानकारी नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here