Free food distribution to the relatives of patients at Maternity Child Hospital on CB Sharma’s birthday
रायगढ़। पूर्वांचल भोजपुरी समाज की अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से समाज के सम्मानित सदस्य सी बी शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रमुख सदस्यों ने मरीजों के परिजनों की सहायता की, बल्कि इस कार्यक्रम को सेवाभाव और इंसानियत का उदाहरण भी बताया।
पूर्वांचल भोजपुरी समाज की अन्नपूर्णा रसोई एक ऐसा अभियान है, जो लगातार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन प्रदान करता है। सी बी शर्मा के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए इस आयोजन को और व्यापक रूप से मनाया गया। इस रसोई में तैयार भोजन को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों में वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल भोजपुरी समाज के संरक्षक डॉ प्रशांत पांडेय, अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, सी बी शर्मा, सुरेश शुक्ला और घनश्याम सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
जरूरतमंदों की सेवा से मिलती प्रेरणा .. उमेश
समाज के अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को एकजुट करने और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म.. डॉ प्रशांत पांडेय
संस्था के संरक्षक डॉ प्रशांत पांडेय ने कहा, “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और पूर्वांचल भोजपुरी समाज इस सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रहा है। यह आयोजन न केवल सी बी शर्मा के जन्मदिन को यादगार बनाता है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद का एक अच्छा अवसर भी प्रदान करता है।”
वहीं, धनश्याम सिंह और सी बी शर्मा ने अपने वक्तव्य में समाज के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में परस्पर सहयोग और सेवा की भावना को और अधिक बल मिलता है।
इस मौके पर समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। मरीजों और उनके परिवारों ने इस पहल की प्रशंसा की और पूर्वांचल भोजपुरी समाज को धन्यवाद दिया।







