उत्तर बस्तर कांकेर, 09 मई 2026/ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 01 हजार वर्ष’ आयोजन के अवसर पर 11 मई को सोमनाथ मंदिर गुजरात में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के केन्द्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक पुरातात्विक प्राचीन शिवालय व स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी क्रम में कांकेर के मेलाभाठा मैदान (गढ़िया पहाड़ मार्ग) पर स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार 11 मई को अतिथियों की उपस्थिति में दर्शन श्रृंगार, पूजन, रूद्राभिषेक, शिवालय पर परिचर्चा, संगोष्ठी, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक महाआरती इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।



