Home Blog स्व.कामरेड लक्ष्मण झाड़ी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय महा सचिव व राष्ट्रीय परिषद...

स्व.कामरेड लक्ष्मण झाड़ी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय महा सचिव व राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने श्रद्धांजलि किया अर्पित

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राष्ट्रीय महा सचिव डी राजा व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामाकृष्ण पण्ड़ा पहुँचे एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर आपको बता दें, बस्तर के शेर कहे जाने वाले बस्तर के स्व. कामरेड लक्ष्मण झाड़ी की 26वीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजली अर्पित करने उनके निवास स्थान जगदलपुर (पंडरीपनी) में रखा गया था।

इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। लाल सलाम के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनों को पूरा करने के लिए जल जंगल जमीन और आदिवासियों के हक अधिकार दिलाने के लिए आगामी दिनों में बस्तर में संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। इस दौरान रामू राम मौर्य, मंगल कश्यप, पी लक्ष्मी नारायण, जिला सचिव कमलेश झाड़ी, के सजी शंकर राव, बही लोचन श्रीवास्तव, चमन कुंजाम, तिलक पांडे वही जिसमेें सीपीआई के नेता वा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here