मेष राशि: व्यवसाय में नए तरीकों को अपनाने से लाभ होगा. नई योजनाएं बन सकती हैं, जिनसे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इसके अलावा वाहन सुख मिलेगा.
वृषभ राशि: आप समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लेंगे. साथ ही राजकीय बाधा दूर होगी. बता दें कि आज धार्मिक यात्रा करना संभव है, लेकिन आपको अपनी भाषा पर काबू रखना होगा.
मिथुन राशि: हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें और न ही दूसरों को अपने राज बताएं. बता दें कि आज कोई पुराना रोग उभर सकता है. साथ ही चोट व चोरी आदि हानि होने की संभावना है.
कर्क राशि: लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्याएं आज दूर होंगी. साथ ही गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. इसके अलावा बाहरी सहयोग से कुछ कार्य सिद्धि होंगे.
सिंह राशि: मन के अनुकूल काम न होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही तनाव व चिंता में वृद्धि होगी. बता दें कि संपत्ति के कार्य से आपको लाभ होगा.
कन्या राशि: जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वो अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. दिन खत्म होने से पहले आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बता दें कि निवेश व यात्रा आज आपके मन के अनुकूल होगी, जिससे लाभ होगा.
तुला राशि: जातक अपने विवेक से अटके काम पूरे करेंगे. साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. हालांकि, आज आपको शारीरिक पीड़ा होना संभव है. इसके अलावा मन में चिंता, तनाव व भय रहेगा.
वृश्चिक राशि: प्रतियोगी परीक्षा के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. साथ ही घर और बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख रहेगी. धन प्राप्ति होने के योग हैं. इसके अलावा विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी.
धनु राशि: आपको जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, रात से पहले कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे.
मकर राशि: व्यवसाय में पद व उन्नति के अवसर मिलेंगे. साथ ही अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं. बता दें कि आज की गई व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे.
कुंभ राशि: आज न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा. साथ ही वाद-विवाद से आपके सम्मान को ठेस पहुंचेगी. साथ ही फालतू खर्च बढ़ेंगे. इसके अलावा घर में तनाव व चिंता का माहौल रहेगा.
मीन राशि: दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. शाम से पहले आपको बकाया धन की वसूली होगी, लेकिन घर में अशांति का माहौल रहेगा.

