Home कांकेर 12 फरवरी को 13 गांवों में लगेगा समाधान शिविर

12 फरवरी को 13 गांवों में लगेगा समाधान शिविर

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में चयनित कलस्टरवार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़गांव एवं बड़ेतोपाल, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम बारवी और भानबेड़ा, चारामा विकासखण्ड के ग्राम आंवरी और कसावाही, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में ग्राम पर्रेकोड़ो और परभेली, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पटौद, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम बड़गांव और धरमपुर तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दुधावा और सारवण्डी में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here