Home Blog 13 सितंबर को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान...

13 सितंबर को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली अधिवक्ता संघ की बैठक

0

The Chief District Judge held a meeting of the Advocates Association regarding the preparations for the National Lok Adalat proposed on September 13

उत्तर बस्तर कांकेर 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 सितम्बर को प्रस्तावित है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारियों को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव ने आज अधिवक्ता संघ कांकेर की बैठक लेकर अधिवक्ताओं से विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किए जाएं। साथ ही अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों को प्रकरणों पर राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के संबंध में समझाइश दें तथा उन्हें राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आएं। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। बैठक में कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती विभा पांडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन, अधिवक्ता संघ कांकेर के अध्यक्ष श्री नरेंद्र देव दवे सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here