Home Blog 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs 20 lakh approved

उत्तर बस्तर कांकेर, 14 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने, पानी में डूबने और आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के पांच प्रकरण में उनके निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। तहसील कांकेर के ग्राम बोरगांव निवासी 47 वर्षीय श्रीमती रामबती उसेण्डी की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन श्री सोहन उसेण्डी और मोनिका उसेण्डी को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कनेचूर निवासी 37 वर्षीय सुकराम कोरेटी की डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती नंदकि कोरेटी को चार लाख रूपये, दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम सुरूंगदोह निवासी 46 वर्षीय उमेंद सिंह नेताम की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती संगीता नेताम को चार लाख रूपये और ग्राम गुडफेल की 08 वर्षीय कुमारी दीपिका की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन श्री मेहतर राम पुरामे और श्रीमती बु़धयारिन बाई को चार लाख रूपये तथा सरोना तहसील के ग्राम चोरिया निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती घसनिन बाई को चार लाख रूपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here