Home छत्तीसगढ़ लोकसभा बस्तर कांग्रेस प्रत्याशी का दौरा दौरान प्रेसवार्ता सरकार बनी तो मिलेगा...

लोकसभा बस्तर कांग्रेस प्रत्याशी का दौरा दौरान प्रेसवार्ता सरकार बनी तो मिलेगा 30 लाख सरकारी नौकरियां, प्रति महिला 1 लाख

0

 

 

Ro.No - 13672/156

 

कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल में वादे

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बस्तर लोकसभा प्रत्याशी बनने बाद कोंटा के 6 बार के विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री और बस्तर लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के कवासी लखमा गुरुवार को बीजापुर जिले के दौरे पर थे उन्होंने जिले के भोपालपटनम, मद्देद, आवापल्ली और बीजापुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाक़ात किया है। इसके बाद जिला कांग्रेस भवन बीजापुर में कवासी लखमा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि“केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद देश के हर महिला को साल में एक लाख रुपये देने की गारंटी कांग्रेस पार्टी देती है, इस हिसाब से प्रति महीना 8333 रुपये देश की प्रत्येक महिला को मिलेंगे। कवासी लखमा ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से बेरोज़गारी और महंगाई बड़ी है देश का युवा पिछले दस सालों से रोज़गार माँग रहा है, लेकिन मोदी सरकार देश के युवाओं को नौकरी देने में पूरी तरह नाकाम रही मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो गई है। कवासी लखमा ने कहा केंद्र में जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी सबसे पहले 30 लाख से अधिक ख़ाली पड़े सरकारी नौकरियों को भरने का काम करेंगे यह कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। आगे प्रत्याशी ने कहा भाजपा की सरकार में आदिवासी सबसे अधिक उपेक्षित, शोषित और ठगी का शिकार हुआ है। आज जिला चिकित्सालय ऋद मुख्यालय बीजापुर भी सुरक्षित नहीं है होली जैसे पवित्र त्योहार में गोली बारी हो रही है यह तो बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी देवी की कृपा है जिनके आशीर्वाद से बस्तर के लोग सुरक्षित है। कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाये जैसे हर परिवार को 35 किलो चाँवल और बेरोज़गारी भत्ता देने काम किया था। अब विष्णुदेव साय की सरकार कांग्रेस की बनाई हुई योजनाओं को खत्म कर रही है। अब हर परिवार को 35 किलो चांवल की जगह मात्र 5 किलो चांवल भाजपा सरकार दे रही है। भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों को जेल से छुड़वाया था लेकिन भाजपा और विष्णु देव साय की सरकार फिर से निर्दोष आदिवासियों को जेल में डालने का काम कर रही है। अगर कांग्रेस के कामों को जानने की कोशिश करेंगे तो एक लिस्ट बन जाएगा लोगों के हित के लिए है। वही एक सवाल पर भाजपा प्रत्याशी या मोदी होंगे आप पर भारी तो उन्होंने पहले कहा कि कितने लोग जानते हैं भाजपा प्रत्याशी को या पूर्व मंत्री, वर्तमान वन मंत्री की सोची समझी रणनीति है। ताकि उनके कहने पर चले ऐसा प्रत्याशी हो, वही उन पर भारी पड़ने वाली बात पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नहीं बल्कि मोदी फेक्टर हो सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिपं सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिपं सदस्य बसंत राव ताटी, जिपं सदस्य सोमारु कश्यप, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, वरिष्ठ पार्षद प्रवीण डोंगरे, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारीलाल राठी, राजू गांधी और वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here