Increase in salary will be a big news for employees. Government gave good news.
रायपुर। छत्तीगसढ़ में 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से 30 जून को रिटायर होने वालों को लेकर एक निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश वेतन वृद्धि से जुड़ा हुआ है।
Ro.No - 14097/148
सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले शासकीय कर्मियों को 1 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवा निवृत्त किया जाए। इस संबंध में वित्त विभाग की तरफ से समय- समय पर विभागों को पत्र भी जारी किया जाता है। इसके आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी निकायों को निर्देश जारी किया है।




