मस्तूरी। बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया से उनके निवास पहुंचकर चुनावी गुप्तगु किए निवास पहुंचने पर दिलीप लहरिया ने देवेंद्र यादव को पुष्प गुच्छ से भेंट कर उनका स्वागत किया उन्होंने देवेंद्र यादव को विश्वास दिलाया कि आम जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद एवं सहयोग से जिस प्रकार हमने विधानसभा का चुनाव प्रचंड मतों से जीते इसी प्रकार हम लोकसभा का चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेंगे मुलाकात के समय कांग्रेस के जिला पदाधिकारी संतोष दुबे, चित्र कांत श्रीवास,अरविंद लहरिया, छवि बंजारे,पिंटू जांगड़े, तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Ro.No - 13672/156



