Home Blog पुलिस ने जुआरियों पर कसी लगाम , 14 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त...

पुलिस ने जुआरियों पर कसी लगाम , 14 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में , 1 लाख 42 हजार रुपए जप्त

0

Police tightened control on gamblers, 14 gamblers in police custody, Rs 1 lakh 42 thousand seized

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में पुलिस कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगी हुई है । इसी कड़ी में पुलिस कप्तान, कोरिया के निर्देश पर एसडीओपी कविता ठाकुर के साथ बैकुण्ठपुर और बचरा पोड़ी पुलिस टीम ने बचरा पोड़ी क्षेत्र के जंगल मे चल रहे बड़े जुआ फड़ पर धावा बोला और बड़ी कार्यवाही की।
इस संबंध में एसडीओपी कविता ठाकुर ने बताया बचरापोड़ी स्थित जंगल में कार्यवाही की गई है । 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है और लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये बरामद किए गए है । 12 मोबाइल के साथ 3 चार चक्का और 11 बाइक भी जप्त की गई है । कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार बचरा पोड़ी क्षेत्र में स्थित जंगल मे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा जिसमे कोरबा, कटघोरा, चिरमिरी, बैकुण्ठपुर सहित कई क्षेत्रों से आये 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा औऱ उन्हें बैकुण्ठपुर थाने लेकर पहुंची ।जुआरियों के साथ 3 लक्जरी चौपहिया वाहन और 11 बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है । जुआरियों के पास से लगभग 1 लाख 42 हजार ज्यादा की नकद राशि भी बरामद की गई है। साथ मे पुलिस ने 12 मोबाइल भी जप्त किये है।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here