Home कांकेर अंतिम दिन 02 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम-निर्देशन पत्र

अंतिम दिन 02 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम-निर्देशन पत्र

0

कुल 10 अभ्यर्थी दाखिल कर चुके नामांकन
लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-11 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री अभिजीत सिंह आज अंतिम दिन 02 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए। इनमें श्री राजाराम नाग और तिलकराम मरकाम सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-11 के लिए अब तक कुल 10 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें सर्वश्री सोनसिंह, बीरेश ठाकुर, भोजराज नाग, सुकचंद नेताम, विनोद कुमार नागवंशी, तिलकराम मरकाम, भोजराम मण्डावी, थाकेश माहला, जीवनलाल मातलाम और राजाराम नाग शामिल हैं। इसके पश्चात अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता से नाम वापसी 08 अप्रैल को दोपहर 03 बजे तक ली जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here