लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर 04 अप्रैल 2024/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 हेतु लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 (अजजा) के लिए डॉ. एम. टी. रेजू (आईएएस) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी (सामान्य प्रेक्षक) द्वारा जानकारी दी गई है कि सामान्य प्रेक्षक श्री रेजू से मिलने का समय सुबह 09 बजे से 10 बजे तक नियत किया गया है। उक्त अवधि में वे विश्राम गृह कांकेर के बैठक कक्ष क्रमांक एक में मिल सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक के मोबाईल नंबर 7647-045302 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



