बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पुजारी कांकेर कर्रीगुटा जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान में हुए आज की मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया. ग्रे हाउंड्स और बीजापुर पुलिस ने किया शनिवार को संयुक्त कार्रवाई मारे गए एक नक्सली की पहचान प्लाटून नंबर – 2 के कमांडर सागर के रूप में की गई है, जिस पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. वहीं अन्य दो नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है.जानकारी मुताबिक पिछले दिनों दोनों ही राज्यों की सीमावर्ती इलाकों में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाए जाने का निर्णय लिया गया था. उसके बाद तेलंगाना के ग्रे हॉउंड के जवान और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवानों द्वारा इलाकों में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है, शनिवार को सुबह जवानों की टीम तेलंगाना छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल में सर्चिंग के लिए निकली हुई थी तभी हुआ मुठभेड़। जिसमें मारे गए तीनों ही नक्सली के पास से एलएमजी, एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार सहित पैसे दैनिक उपयोगी, वा अन्य सामन बरामद किया।



