Home छत्तीसगढ़ बरमपुर में निकली गई मतदाता जागरूकता रैली

बरमपुर में निकली गई मतदाता जागरूकता रैली

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट

*ग्रामीणों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित*

Ro.No - 13672/156

मुंगेली – लोकसभा निर्वाचन में मुंगेली जिला अंतर्गत शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम बरमपुर में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन के द्वारा मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और “शत प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान” का संदेश देते हुए 07 मई को बिलासपुर लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here