लोकसभा आम निर्वाचन-2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में मनरेगा कार्य स्थलों में कार्यरत श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ईरागांव और चारामा विकासखण्ड के ग्राम चिनौरी के मनरेगा कार्यस्थल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समस्त श्रमिकों को ‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।



