•छ.ग. शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।
•काकनार एलओएस सदस्य पर 01 लाख रूपये का है,घोषित ईनाम।
•आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
कांकेर : श्री सुन्दरराज पी. भा.पु.से. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री के.एल.ध्रुव भा.पु.से. पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन, श्री आई. कल्याण एलिसेला भा.पु.से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुुआ है। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन
(01) काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा पिता करवे पद्दा उम्र 22 वर्ष जाति गोंड़ साकिन मुरसुलनापा थाना/जिला नारायणपुर, नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
(02) हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो पिता स्व. झलकार नुरूटी उम्र 42 वर्ष जाति गोंड़ साकिन ब्रेहबेड़ा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2002 से सक्रिय था।
(03) हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी पिता स्व. मंगलू राम कोरेटी उम्र 30 वर्ष जाति गोंड़ साकिन जुरहानमेहरा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2009 से सक्रिय था।
आज दिनांक 10.04.2024 को श्री आई. कल्याण एलिसेला भा.पु.से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा का संक्षिप्त विवरण:-
• वर्ष 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।
• वर्ष 2020 से मेढ़की एलओएस में सीएनएम सदस्य के रुप में काम किया।
• वर्ष 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रुप में कार्यरत रहा।
आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा द्वारा घटित घटना:-
• वर्ष 2023 में ग्राम कलपर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
• वर्ष 2023 में ग्राम बिनागुण्डा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।
आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी का संक्षिप्त विवरण:-
• वर्ष 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।
• वर्ष 2005 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
• वर्ष 2008 में जेल से वापस आने के बाद घर में रहकर नक्सल संगठन के लिये कार्य करता रहा।
• वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष बनाया गया।
आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी द्वारा घटित घटना:-
• वर्ष 2023 में मेहरा व भुरका के मध्य सड़क काटने की घटना में शामिल था।
• वर्ष 2023 में ग्राम भुरका के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा।
• वर्ष 2023 में पीवी 94 के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा।
आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी का संक्षिप्त विवरण:-
• वर्ष 2009 में नक्सल संगठन में भर्ती किया गया।
• वर्ष 2009 से हिदुर जनताना सरकार सदस्य के रुप में कार्य कर रहा है।
आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी द्वारा घटित घटना:-
• वर्ष 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ में शामिल रहा।
• वर्ष 2018 में बेचाघाट आई.ई.डी. ब्लास्ट की घटना में शामिल रहा।



