बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बस्तर लोकसभा 10 चुनाव 2024 नजदीक आते ही राजनीति पार्टियों के प्रचार प्रसार में तेजी दिख रहा है अपनी राणनीति तय समय में अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच पार्टी विचारधारा अपने घोषणा-पत्र बिन्दुओं को बता रहे। एक तरफ कांग्रेस, बीजेपी, अन्य राजनीति पार्टियां जहां दमखम दिखा रहा वही हमर राज पार्टी भी कोई कसर नही छोड़ रही है। हमर राज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र बुरका के पक्ष में पदाधिकारी वा जनपद पंचायत सदस्य इलमिडी ने भी कमर कस ली है अपने क्षेत्रों के साथ ब्लाक उसूर आवापल्ली अंतर्गत चिताकुटां में लोगों को किया संबोधित क्षेत्र की लोगों की मानें तो पार्टी को ग्रामीणों का मिल रहा है समर्थन। हालांकि चुनाव में लोगों की कब राय बदलता है समझना मुश्किल है। प्रचार दौरान देखा गया नरेंद्र बुरका के पक्ष में मतदान करानें हमर राज पार्टी कार्यकर्ता अनिल बुरका, बलदेव सिंह नागेश, विरैया ध्रुवा, गोपाल ध्रुवा कन्हैया बुरका, माधव बुरका, हमर राज पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता दिखें।



