Home कांकेर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने सायकल से यात्रा कर रहे हैं युवक...

स्वच्छता के प्रति जागरूक करने सायकल से यात्रा कर रहे हैं युवक सत्यनारायण

0

कांकेर। कोरबा के दीपिका के रहने वाले सत्यनारायण देवांगन 26 वर्ष वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पानीपूरी बेचने का कार्य छोड़ साइकिल से भारत भ्रमण पर निकला है। अभी तक वह कई राज्यों की यात्रा कर चुका है। सत्यनारायण अब साइकिल से ही विदेश यात्रा पर जाना चाहता है। कोरबा के सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि उसने साइकिल से भारत भ्रमण की शुरूआत 20 अप्रैल 23 से आरंभ की है। कोरबा से उप्र, जिसके बाद जम्मू कटरा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के धनुषकोडी की यात्रा कर चुके हैं। वियजवाड़ा से सुकमा होते छग की सीमा में प्रवेश किया है। देवांगन ने बताया कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने यात्रा कर रहे हैं। ज्यादातर वे अपनी यात्रा के दौरान गांवों में रूककर लोगों से अपने घरों व आसपास वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने की अपील करते हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वे साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं।..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here