‘My suitcase was tampered with…’ on the flight with director Hansal Mehta,
सितारों के सफर के किस्से आपने अक्सर सुने होंगे. अक्सर सेलेब्स अपनी यात्राओं के अनुभवों को शेयर करते रहते हैं. पिछले दिनों कई सेलेब्स ने अपनी हवाईयात्रा में आ रही रुकावटों के बारे में शेयर किया था. अपने कड़वे अनुभवों को अब बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर में से एक हंस मेहता ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने जो यात्रा की, उस यात्रा में उनके सूटकेस के साथ छेड़छाड़ की गई.
डायरेक्टर हंसल मेहता ने हाल ही में एयर इंडिया का फ्लाइट से मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरी. इस फ्लाइट के लंदन पहुंचने के बाद जब उन्हें उनका सूटकेस मिला, तो देखा उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है.
उन्होंने एयर इंडिया की अपनी इस फ्लाइट के दौरान हुए घटनाक्रम को एक्स पर साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके बैग में रखे सारे कपड़े खराब हो गए है. उनका आरोप है कि या तो उनके सूटकेस को खोला गया या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. एक्स पर उन्होंने लिखा- ‘हैलो एयर इंडिया. कल मेरी एआई 131 पर मुंबई से लंदन की उड़ान अच्छी थी. लेकिन जब बात एआई की आती है तो ऐसी चीजें हर बार कम समय के लिए ही होती है. मेरे सूटकेस को या तो खोला गया था या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी. मेरे सारे कपड़े खराब हो गए. कपड़ों पर एक चिपचिपा पीले रंग का गाढ़ा, कैमिकल लगा हुआ है. ऐसा लगता है कि वह कपड़े से नहीं निकल पाएगा. मैं अपने बैग में कोई भी खराब होने वाली चीज लेकर नहीं जा रहा था. बैग में केवल कपड़े थे’.
हालांकि इस ट्वीट के बाद हंसल को हुई असुविधा पर एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कंपनी ने हंसल की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘प्रिय हंसल मेहता, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हमारी जांच के लिए आपकी यह प्रतिक्रिया अहम है. कृपया, हमें इस मामले की जांच के लिए थोड़ा समय दीजिए. आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद.’
हंसल मेहता का हुआ नुकसान
जाने-माने डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मुंबई से लंदन गए और इस दौरान उनके बैग में रखे सारे कपड़े खराब हो गए है। उनका आरोप है कि या तो उनके सूटकेस को खोला गया या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
‘मेरे सूटकेस को या तो खोला गया था’
हंसल मेहता ने लिखा, “नमस्ते एयर इंडिया। कल मेरी एआई 131 पर मुंबई से लंदन की उड़ान अच्छी थी, लेकिन जब बात एआई की आती है, तो ऐसी चीजें हर बार कम समय के लिए ही होती है। मेरे सूटकेस को या तो खोला गया था या फिर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। मेरे सारे कपड़े बर्बाद हो गए। कपड़ों पर एक चिपचिपा पीले रंग का गाढ़ा केमिकल लगा हुआ है। ऐसा लगता है कि वह कपड़े से नहीं निकल पाएगा। मैं अपने बैग में कोई भी खराब होने वाली चीज लेकर नहीं जा रहा था। बैग में केवल कपड़े थे।
डायरेक्टर को मिला रिप्लाई
हंसल के इस पोस्ट के बाद एयर इंडिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने लिखा, “प्रिय हंसल मेहता, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी जांच के लिए आपकी यह प्रतिक्रिया अहम है। कृपया, हमें इस मामले की जांच के लिए थोड़ा समय दीजिए। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद।” इस पर हंसल मेहता ने लिखा- मैं लंदन में एक लंबी यात्रा पर आया हूं और मेरे सारे कपड़े खराब हो गए हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है।
हंसल मेहता की ‘शाहिद’
हाल ही में डायरेक्टर की फिल्म शाहिद ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसमें राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। बता दें, ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, लेकिन ओटीटी पर इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘शाहिद’ वकील एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी की हत्या के जीवन पर बनी फिल्म थी। ये सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म राजकुमार राव की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है।



