Home कांकेर कलेक्टर ने हापाटोला-कलपर मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के दिए आदेश

कलेक्टर ने हापाटोला-कलपर मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच के दिए आदेश

0

तीन सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत ग्राम हापाटोला-कलपर के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-माओवादी मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार छोटेबेठिया थाना अंतर्गत 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 03 बजे ग्राम हापाटोला-कलपर जंगल पहाड़ी में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में 29 अज्ञात माओवादियों की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मांग के अनुसार घटना की निष्पक्ष जांच, गंभीरता एवं आवश्यकता को देखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर श्री ए. एस. पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को दण्डाधिकारी जांच के उपरांत निर्धारित 11 बिन्दुओं में प्रतिवेदन तैयार कर तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here