Neha’s father told the reason for the murder, he had stabbed Neha 14 times with a knife. Postmortem report made many big revelations. CID will investigate the murder.
कर्नाटक के हुबली में नेहा नाम की युवती की हत्या का मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. एक तरफ सत्ताधारी कांग्रेस इसे प्रेम संबंध में आई दरार का नतीजा बता रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसे लव जिहाद का मामला बताकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रही है. इस बीच मृतका के पिता कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमठ ने सोमवार को दावा किया कि उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि “उसने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया था’.
हुबली में केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा हीरेमथ की उसके पूर्व सहपाठी फैयाज ने उसके कॉलेज में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की पूरे राज्य में व्यापक निंदा हुई थी.
नेहा के पिता एवं हुबली-धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने कहा, ‘वह शरणु पद्धति के रूप में एक सच्ची भक्त थीं. उन्होंने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला. चूंकि वह धर्म परिवर्तन के लिए सहमत नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी गई.’
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दावा किया कि इस मामले का “राजनीतिकरण” कर दिया गया है. जी परमेश्वर ने कहा, ‘इस मामले का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है. वे मेरे और सीएम के बारे में बयान दे रहे हैं. इस केस में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम. वे कहते हैं कि आरोपी मुस्लिम है, इसलिए हम नरम रुख अपना रहे हैं, लेकिन आरोपी तो आरोपी है और कानून के मुताबिक उसे सजा भी मिलेगी. पुलिस ने उसे एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया.’
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी फैयाज ने नेहा की छाती और गर्दन पर चाकू मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने बताया, ”नेहा की गर्दन पर कई बार वार किए गए और इसी कारण उसकी नसें कट गईं, जिससे बड़ी मात्रा में खून बह गया, जिसके बाद नेहा ने दम तोड़ दिया।”
गला काटने की भी कोशिश की
पुलिस सूत्रों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पहले नेहा की छाती और पेट पर हमला किया, लेकिन जैसे ही वह गिर गई, फैयाज ने उसके पूरे शरीर पर लगातार चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसका गला काटने की भी कोशिश की थी।
धर्म परिवर्तन कराना चाहता था फैयाज
नेहा हिरेमथ हुबली के बीवीबी कॉलेज में एमसीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी हत्या प्रेमी फैयाज कोंडिकोप्पा ने की थी। दोनों बीसीए में साथ पढ़ते थे और दोस्त थे। फैयाज ने बीसीए के बाद अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी। नेहा के पिता और कांग्रेस पार्षद ने कहा कि आरोपी कई सालों से उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहता था।



