Home छत्तीसगढ़ भारी मात्रा के महुआ शराब ज़ब्त, छह आरोपी गिरफ़्तार, आबकारी विभाग की...

भारी मात्रा के महुआ शराब ज़ब्त, छह आरोपी गिरफ़्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

0

 

बिलासपुर ज़िले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में कोटा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई|

Ro.No - 13848/159

आबकारी विभाग ने बताया कि कुल 6 मामले दर्ज किए गए है जिसमें 166.1 लीटर शराब ज़ब्त हुआ और 450 किग्रा महुआ लाहन भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही छह आरोपी भी पकड़े गये है।

इनमें अमृतलाल बघेल निवासी लोकबंध थाना कोटा से 45 लीटर महुआ शराब, प्रमोद सिंह मरावी निवासी सुदनपारा थाना कोटा से 40 लीटर महुआ शराब और एक लावारिस प्रकरण कुंवारी तालाब सुदनपारा थाना कोटा में 80 लीटर महुआ शराब एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त, मामले में विवेचना जारी है| तथा अन्य धाराओं में 03 प्रकरण कायम किये गए।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर,छबि लाल पटेल आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, दिनेश ध्रुव,मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, आरक्षक जयशंकर कमलेश,अनिल पांडेय, प्रकाश ठाकुर, कल्याण कहरा, नवनीत पाण्डे,गौरव स्वणकार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव उपस्थित रहें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here