Home कांकेर केदार कश्यप ने केशकाल विधानसभा में भोजराज नाग के लिये मांगा वोट

केदार कश्यप ने केशकाल विधानसभा में भोजराज नाग के लिये मांगा वोट

0

 

कांकेर/केशकाल: दूसरे चरण के मतदान के लिए आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार थम गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया एवं बैठक और सभाओं को संबोधित किया। उनके साथ भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम समेत कई नेता मौजूद थे। मंत्री केदार कश्यप ने बैठकों में ग्रामीणों से कहा 26 तारीख को जब मतदान करने जाएं तो ध्यान में रखे कि महतारी वंदन योजना की गारंटी आदरणीय मोदी जी ने पूरी की। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की गारंटी मोदी जी ने पूरी की। किसानों के बोनस, धान की कीमत ऐसे कई गारंटी मोदी जी ने पूरी की।

Ro.No - 13672/156

भोजराज नाग को 26 तारीख को भारी बहुमत से जिताने के लिए मतदान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर न केवल हमे आदिवासियों के विरासत को बचाना है बल्कि उनके विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में भारी से भारी मतदान की अपील ग्रामीणों से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here