Home छत्तीसगढ़ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो पुरूष मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच हेतु...

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो पुरूष मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच हेतु अधिकारी नियुक्त

0

 

नारायणपुर- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री बिपिन मांझी द्वारा 02 फरवरी 2024 को जिला नारायणपुर के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम डेंगालपुट्टी के जंगल पहाड़ में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 02 पुरुष नक्सली गोमागाल जनताना सरकार उपाध्यक्ष पिसो कोवाची, पिता बोंदू राम उम्र 45 वर्ष साकिन्न गोमागाल थाना ओरछा और गोमागाल के मिलिश्यिा सदस्य काहरूराम ध्रुव पिता स्व. टांगरू उम्र 46 वर्ष साकिन गोमागाल थाना ओरछा के मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा श्री अभयजीत मण्डावी को दण्डाधिकारी जॉच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु नियुक्त किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा, आपत्ति लिखित या मौखिक भापथ पत्र पेश करना चाहता है वे 07 मई 2024 को अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अद्योहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन या दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here