Home Blog देख लें हॉलिडे की पूरी लिस्ट,मई में बैंकों में छुट्टियों की भरमार!14...

देख लें हॉलिडे की पूरी लिस्ट,मई में बैंकों में छुट्टियों की भरमार!14 दिन बैंक रहेंगे बंद

0

See the complete list of holidays, banks are full of holidays in May! Banks will remain closed for 14 days.

अगले महीने अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो यह खबर आपके काम की है. कल से नए महीने मई की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक ने हर महीने की तरह इस महीने की भी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. मई में कई दिन लोकसभा चुनाव से लेकर कई राज्यों के स्टेट डे और जयंती के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई कार्य पूरा करना है तो बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करके ही घर से निकलें.

Ro.No - 13672/156

कल इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

कल यानी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई और नागपुर रीजन के बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आपने बैंक से जुड़े कार्यों को आज ही पूरा कर लें. इसके अलावा देश के कई राज्यों में अगले महीने लोकसभा चुनाव हैं. ऐसे में इस कारण भी कई जगहों पर अलग-अलग दिन बैंकों में अवकाश रहेगा.

कब-कब होगी बैंकों में छुट्टी?

1 मई: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे.

5 मई: रविवार की छुट्टी.

7 मई लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

8 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती की छुट्टी. (सिर्फ कोलकाता में)

10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया के कारण कई राज्यों में बैंक बंद होगा.

11 मई: बैंकों में दूसरे शनिवार की छुट्टी.

12 मई: रविवार की छुट्टी.

13 मई अलग-अलग राज्यों में लोकसभा चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे.

16 मई: राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे.

19 मई: रविवार की छुट्टी.

20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024, बेलापुर और मुंबई में बैंक बंद होंगे

23 मई: बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी

25 मई: चौथे शनिवार की छुट्टी

26 मई: रविवार की छुट्टी.

राज्यों के हिसाब से होती हैं बैंकों की छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.

ऑनलाइन होते रहेंगे बैंक के सारे काम

बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here