Home Blog रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल झेलम एक्सप्रेस में बम...

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना, चेकिंग के बाद किया रवाना

0

Chaos at Rani Kamalapati Railway Station, information about bomb in Jhelum Express, departure after checking

शुक्रवार की सुबह झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन पर रोका गया और तुरंत आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन के अंदर सर्चिंग में जुट गईं। ट्रेन के हर एक बोगी को जांचा गया।
सर्चिंग के लिए डाग स्क्वाड को भी बुलाया गया था। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में ट्रेन में बम जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। बाद में ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। करीब 35 मिनट तक ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर खड़ी रही।
मालूम हो कि बुधवार को दिल्‍ली के कई स्‍कूलों में बम की सूचना के ईमेल से अफरातफरी मच गई थी, जिसके बाद अगले दिन भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति‍ में कमी देखने को मिली थी।
बताया जा रहा है कि पुणे से चलकर जम्मू तवी की ओर जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली थी. जब यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह पहुंची तो रेलवे सहित पुलिस बल ने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद ट्रेन की तलाशी ली जारी है.

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here