Home छत्तीसगढ़ अधिक से अधिक करें मतदान हमारे मजबूत लोकतंत्र का यही है आधार,,,,...

अधिक से अधिक करें मतदान हमारे मजबूत लोकतंत्र का यही है आधार,,,, रीमन सिंह, जे आर भगत

0

 

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी।

Ro.No - 13672/156

लोकतंत्र का महापर्व मतदान उत्सव दिनांक 7 मई को होना है जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के संयुक्त तत्वाधान में लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहले घर-घर पीले अक्षत श्रीफल देकर मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर अधिकारी गण स्वयं निमंत्रण दिए अब अधिकारियों के द्वारा स्वयं जनपद क्षेत्र के अनेक ग्राम पंचायत अनेक ग्राम के प्रत्येक घर-घर जा जाकर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीमन सिंह,तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी के जे आर भगत तथा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा के द्वारा वनांचल एरिया तथा दूर नदी किनारे बसे हुए ग्रामों में जाकर घर-घर पहुंच कर मतदाता पर्ची का वितरण करते हुए उन्होंने मतदाताओं से संयुक्त अपील करते हुए कहा कि आप लोग अधिक से अधिक करें मतदान हमारे मजबूत लोकतंत्र का है यही आधार

मातृशक्ति मतदान के लिएआगेआए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीमन सिंह एवं जे आर भगत, तथा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा ने अपने संयुक्त बयान में आवाहन करते हुए मातृशक्ति मतदाताओं से कहा कि अगर लोकतंत्र के महापर्व पर मातृ शक्तियों आगे आती हैं तो निश्चित ही हमारा मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा अतः आप आगे आकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी आहुति देवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here