Home Blog ED रेड में बड़ा खुलासा 25 करोड़ कैश बरामद,ताबड़तोड़ छापामारी आलमगीर आलम...

ED रेड में बड़ा खुलासा 25 करोड़ कैश बरामद,ताबड़तोड़ छापामारी आलमगीर आलम के पीएस के यहां

0

Big revelation in ED raid, Rs 25 crore cash recovered, rapid raid at Alamgir Alam’s PS

राजधानी में ईडी की बड़ी कार्रवाई जारी है. मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल और उसके नौकर के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है. जहां से भारी मात्रा में पैसे बरामद किए गए हैं.
बता दें कि ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 25 करोड़ रुपए मिले हैं. यह रकम बढ़ भी सकती है. फिलहाल गिनती जारी है. मिली जानकारी के अनुसार नौकर जहांगीर आलम ने ईडी की पूछताछ में बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव लाल के हैं. मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है.
गौरतलब है कि ई़डी ने सोमवार सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने रांची के धुर्वा स्थित सेल सिटी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है. संजीव लाल के आवास में भी छापेमारी चल रही है. लगभग ईडी के 16 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं. सुबह 5:30 बजे ही ईडी की टीम संजीव लाल के घर पहुंची और मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की.

Ro.No - 13672/156

मंत्री के सहायक के घर से करोड़ों का कैश जब्त

सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने गिरफ्तार इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक के घर से़ कैश बरामद किये हैं। बरामद कैश की गिनती की जा रही है। ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

संजीव कुमार के सहायक जहांगीर आलम के ठिकाने से छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी की छापेमारी में मंत्री आलमगीर आम के पीएस संजीव कुमार लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से कैश मिले हैं। ईडी की ओर से कैश की गिनती की जा रही है। साथ ही ईडी इन पैसों के स्रोत के बारे में जानकारी ले रही है। जहांगीर आलम अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित फ्लैट नंबर 1 ए, पतला तल्ला, सर सैयद रेजीडेंसी ब्लॉक बी में रहता है। ईडी ने जहांगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में ईडी की छापेमारी जारी है।

कई मंत्रियों का पीएस रह चुके हैं संजीव कुमार लाल

मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल पहले भी कई मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। सबसे पहले संजीव लाल विमला प्रधान के पीएस थे। उसके बाद उन्होंने पीएस रहने का सिलसिला चालू रखा। उनकी इतनी पहुंच थी कि चाहे कोई भी सरकार हो, वे किसी न किसी मंत्री के पीएस जरूर बन जाते थे।

निजी सचिव के ठिकाने से 25 करोड़ कैश बरामद

इस दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। ये रुपये संजीव कुमार लाल के नौकर के घर मे रखे गए थे। इस सिलसिले में ईडी की पूछताछ जारी है और रुपयों के स्रोत पर जानकारी ली जा रही है।
संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम यहीं रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में रहते हैं और रुपये भी यहीं से मिले हैं। कुल छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है।

पुदांग के सेल सिटी भी पहुंची ईडी की टीम

इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ईडी की टीम (ED Raid) पहुंची हुई है। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है।
प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्‍कालीन मुख्‍य अभियंता वीरेंद्र राम (Virendra Ram) से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है। वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की संपत्ति का ईडी ने खुलासा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here