Shares gave 70 percent return in one year, Indian Bank’s profit increased by 55 percent, dividend also announced
आज पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक (Indian Bank) ने जनवरी से मार्च तिमाही के नतीजे (Indian Bank Q4 Result) जारी किये। बैंक ने बताया कि इस मार्च तिमाही उनके कुल मुनाफे में 55 फीसदी की बढ़त हुई है।
पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में बैंक को 1,447 करोड़ रुपये का कुल मुनाफा हुआ था जो इस तिमाही बढ़कर 2,247 करोड़ रुपये हो गया है।
Indian Bank ने किया 12 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
बैंक ने बताया कि बोर्ड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 12 रुपये के डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। 15 जून 2024 को होने वाली असाधारण आम बैठक (AGM) में अगर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड की रकम निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
वित्तीय सेहत में सुधार
वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही में बैक का ग्रॉस NPA (GNPA) घटकर 3.95 फीसदी हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.95 फीसदी था। इसी तरह नेट एनपीए (Net NPA) भी बैंक का घटकर 0.43 फीसदी पर आ गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 0.90 फीसदी पर था।
पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो भी बैंक की परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिला है। FY23 में बैंक का GNPA 5.95 फीसदी पर था, जो FY24 में घटकर 3.95 फीसदी पर आ गया। नेट एनपीए भी FY23 के 0.90 फीसदी के मुकाबले घटकर 0.43 फीसदी पर आ गया।
प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा
Q4FY24 में बैंक का नेट प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 13.31 फीसदी पर आ गया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 10.16 फीसदी पर था। FY23 में बैंक का नेट प्रॉफिट मार्जिन 10.14 फीसदी पर था, जो कि FY24 में बढ़कर 12.70 फीसदी पर आ गया।
Indian Bank के शेयर प्राइस में गिरावट
बैंक के शेयरों में आज भारी गिरावट देखने को मिली। 545 रुपये पर ओपन हुआ यह शेयर इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 550.95 के हाई लेवल तक ही जा सके। पिछले कारोबारी दिन में बैंक के शेयर 543.55 रुपये पर बंद हुए थे।
बाजार के लगभग बंद होते-होते यानी 3:24 बजे बैंक के शेयर 2.31 फीसदी की गिरावट के साथ 531 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
इंडियन बैंक के तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 2023-24 में इंडियन बैंक की नेट इनकम 16,887 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 14,238 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 24 की मार्च तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 9 प्रतिशत बढ़कर 6,015 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 23 की सामान तिमाही में 5,508 करोड़ रुपये थी।
पूरे 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए शुद्ध लाभ सालाना 53 प्रतिशत बढ़कर 8,063 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 23 में 5,282 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बैंक का कुल आय बढ़कर 63,482 करोड़ रुपये हो गई, जो FY23 में 52,085 करोड़ रुपये थी।
इंडियन बैंक शेयर परफॉर्मेंस
आज इंडियन बैंक के शेयर बीएसई पर पिछले बंद के मुकाबले 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 535.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 1 साल ने 70 फीसदी की रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में बैंक ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है।



