Vande Bharat: Passengers will get relief, preparations are going on for Vande Bharat Sleeper and Metro, Railway Minister said – Train occupancy rate reached 98 percent
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बीच पक्ष-विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप जारी है। विपक्ष में मौजूद केरल कांग्रेस ने कहा कि देश में वंदे भारत (Vande Bharat Train) की ऑक्यूपेंसी काफी कम है।
कांग्रेस ने कहा था कि उन्होंने IRCTC की वेबसाइट से रेलवे के बुकिंग डेटा का विश्लेषण किया। इस विश्लेषण में पाया गया कि वंदे भारत में यात्रियों की संख्या काफी कम होती है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अब समय है कि कांग्रेस के झूठ का बुलबुला फोड़ा जाए। 7 मई 2024 तक वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 98 फीसदी रही। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह 103 फीसदी है। क्या कांग्रेस वंदे भारत ट्रेन को बंद करवाना चाहती है?
कांग्रेस का क्या है दावा
कांग्रेस ने दावा किया कि आईआरसीटीसी बुकिंग डेटा के विश्लेषण के अनुसार वंदे भारत 50 फीसदी से ज्यादा खाली जाता है। कांग्रेस ने इससे संबंधित एक्स पर कुछ फोटो भी पोस्ट किया।
पॉपुलर हो रहा है वंदे भारत
भारत सरकार का कहना है कि देश के लोगों को वंदे भारत काफी पसंद आ रही है। 31 मार्च 2024 तक लगभग 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोग वंदे भारत से सफर कर चुके हैं। वहीं 7 मई 2024 कर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी रेट 98% थी। यह चालू वित्त वर्ष में 7 मई तक ऑक्यूपेंसी रेट औसत 103 प्रतिशत है। इससे साफ पता चल रहा है कि वंदे भारत को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
पिछले दो कारोबारी साल में वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी रेट 96 फीसदी से ज्यादा रही है। वंदे भारत में यात्री को हवाई सफर जैसा अनुभव होता है। इस वजह से लोग इसे पसंद करते हैं। वर्तमान में देश के 284 जिले से वंदे भारत ट्रेन कनेक्ट हो गई है। वंदे भारत ट्रेन विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।
कहां तक पहुचा वंदे भारत का कार्य
केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सोमवार को सम्मान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिसंबर 2024 तक सिक्किम के रंगपो में वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी ।रिपोर्ट्स के अनुसार मार्ग में पुलों और सुरंगो का कार्य जोरों से चल रहा है।
सिक्किम के लिए खुलेंगे आर्थिक तरक्की के दरवाजे
रेलमंत्री ने कहा इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार इस दिशा में कई प्रयास कर रही है कि वन्दे भारत के राज्य में शुरू होने से सिक्किम के रंगपो से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सरकार इन्हीं संभावनाओं का लाभ उठाना चाहती है. जिससे न सिर्फ पूर्वोत्तर के राज्यों का क्षेत्रीय विकास होगा बल्कि साथ ही उनके लिए आर्थिक तरक्की के द्वार भी खुल सकें।सिक्किम में वंदे भारत चलने से चीन क्यों होगा परेशान.सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है कि. भारत- चीन सीमा पर स्थित नाथुला तक ट्रेन ट्रैक.बनाना चाहती है। इससे चीन की टेंशन बढ़ने का. अंदेशा है।केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
आइये जाने बजट
पूर्वोत्तर में रेल सेवाओं के विकास के लिए वर्ष 2014 तक केवल 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में राशि को बढ़ा कर 10 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।
ये हैं वंदे भारत को खास बनाने वाली खूबियां
वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वाई-फाई सेवा और आरामदायक सीटें लगी हैं.
एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है.
सभी कोच में गर्म खाना और कोल्ड ड्रिंक्स परोसने के लिए पेंट्री की सुविधा दी गई है.
इसके अलावा, स्पीड, सुरक्षा और आराम इस ट्रेन की पहचान हैं.
कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए वंदे भारत ट्रेन में रीजेनरेटिव ब्रेक सिस्टम लगाया गया है.
वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच साउंड प्रूफ हैं. इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में हवा को शुद्ध करने के लिए रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावॉयलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है.



