* दो पाली में हुई राज्य स्तर परीक्षा
दसपुर । सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में मेधावी छात्र परीक्षा मैं बड़ी संख्या में आसपास के बच्चे पूरे उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। यह परीक्षा सरस्वती शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार 14 में को स्टेट लेवल पर आयोजित की गई है। परीक्षा में नगरीय विद्यालय कांकेर,चारामा व नरहरपुर से कुल 54 एवं ग्रामीण स्कूल लखनपुरी, सरोना, अंवरी, कोकपुर, धनेली कन्हार, मनकेशरी, सरंगपाल, गोविंदपुर, साहवाड़ा, बासनवाही से छात्र शामिल हुए। प्राचार्य कैलाश तारक जिला समन्वयक श्री संगम लाल पांडेय के मार्गदर्शन में सविता यादव सभी शिक्षकों ने सहयोग किया।
सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रांतीय प्रचार प्रमुख संस्कार श्रीवास्तव ने बताया कि बीजापुर में बीजापुर भैरमगढ़ भोपालपटनम , दंतेवाड़ा में दंतेवाड़ा गीदम हीरानार , भानु प्रतापपुर में भानुप्रतापपुर संबलपुर दुर्गकोंदल पंखाजूर अंतागढ़ , कोंडागांव में कोंडागांव फरसगांव केशकाल विश्रामपुरी जगदलपुर नारायणपुर और सुकमा में सुकमा तोंगपाल कोंटा के बच्चों ने यह परीक्षा दी।..



