Home छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मोहन्दी में नवीन कैम्प खोला गया

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मोहन्दी में नवीन कैम्प खोला गया

0

 

नवीन कैम्प स्थापना से क्षेत्र में विकास और नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आयेगी

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर – जिले में पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 14.05.2024 को नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम मोहन्दी में नवीन कैम्प खोला गया है। ग्राम मोहन्दी ओरछा ब्लाक, कोहकामेटा तहसील व थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। मोहंदी में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मोहन्दी में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आयेगी। सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं को प्राथमिकता में आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञात हो कि मोहन्दी कैम्प खुलने के साथ ही इस समय माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सघन नक्सल विरोधी अभियान जारी है। श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री अमित भाटी सेनानी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री सुमित राव 2 आईसी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री आशीष दिनकर उप सेनानीे 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री विनय कुमार उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी, श्री लौकेश बंसल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कैम्प खोला गया है। नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here