उत्तर बस्तर कांकेर, 15 मई 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा ‘छत्तीसगढ़ माओवाद उन्मूलन नीति’ में उल्लेखित प्रावधान के तहत माओवादी हिंसा में मारे गए जिले के दो व्यक्तियों के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम मोरखण्डी के मृतक श्री मनोज कोवाची की पत्नी श्रीमती प्रुमिता कोवाची के लिए पांच लाख रुपए और मृतक श्री कुल्ले राम कतलामी की पत्नी श्रीमती नीला बाई कतलामी के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अंतागढ़ तहसील के ग्राम भैंसगांव निवासी श्री इतवारू उइके के नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती लच्छोन्तीन के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



