Home छत्तीसगढ़ शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में विदाई समारोह संपन्न….

शा. वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में विदाई समारोह संपन्न….

0

 

सक्ती। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद में बी प्लस ग्रेड प्राप्त कर पूरे प्रदेश में एक अलग अपनी पहचान बनाने वाले शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में इस बार बड़ी ही धूमधाम विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह विदाई कार्यक्रम एम ए पूर्व राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य के छात्र छात्राओं द्वारा एम ए अंतिम के राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य के छात्र छात्राओं को देने के लिए आयोजित किया गया।

Ro.No - 13672/156

विदाई एवं सम्मान समारोह की शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संस्था प्रमुख डॉ बी डी जांगड़े द्वारा मां सरस्वती के और बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉक्टर बी डी जांगड़े ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में सफल होने के लिए सपने बड़े होने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रयास भी किया जाना चाहिए। आज के महाविद्यालय के विदाई कार्यक्रम का संचालन एम ए पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा किया गया ।
आज के कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ बी डी जांगड़े, श्रीमती यू एन जायसवाल, प्रो. रामरतन, प्रो. राजकुमार कुर्रे खूंटे, लखन भास्कर, एल आर कोसरिया एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here