Home छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में सुरक्षा बल को मिली बड़ी सफलता,8 नक्सली शव सहित हथियार...

मुठभेड़ में सुरक्षा बल को मिली बड़ी सफलता,8 नक्सली शव सहित हथियार बरामद

0

 

नारायणपुर- नारायणपुर बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी।
आज दिनांक 24.05.2024 को पुलिस टीम की वापसी के दौरान पूर्व से ऐम्बुश लगाये हुए नक्सलियों ने STF की टीम पर गोलीबारी शुरू की। STF के जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और सुरक्षित आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग की कार्यवाही की।
फायरिंग पश्चात सर्च में एक वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार बरामद हुए है ।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here