Home छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मे शहीद नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

झीरम घाटी मे शहीद नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

0

 

नारायणपुर :- 25 मई 2013 को कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा काफिले पर झीरम घाटी मे नक्सलियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री नंदकुमार पटेल, पूर्व जेल एवं सहकारिता मंत्री महेंद्र कर्मा राजनांदगाव के पूर्व विधायक उदयमुदालियार एवं सुरक्षा जवान सहित 31 नेताओं ने अपनी शहदत दी थी। आज 25 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के तत्वाधान मे राजीव भवन मे झीरम घाटी मे शहीद सभी नेताओं के छायाचित्र पर मलार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया श्रद्धांजलि सभा मे शहीद नेताओं के प्रदेश मे योगदान को याद किया गया, श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम मे पीसीसी सचिव राजेश दीवान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय देशमुख, जिला महासचिव शेख तौहीद अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राशिला कश्यप, एन एस यू आई अध्यक्ष विजय सलाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, पार्षद वागेश्वरी पटेल, शब्बीर बढ़गुजर, पूर्व पार्षद प्रतिमा ठाकुर, उमेश कर्मा, रमेश ध्रुव, हेमबत्ती कुपाल, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here