Home छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने पीडिया और गोमागाल में हुए एनकाउंटर के विरोध...

सर्व आदिवासी समाज ने पीडिया और गोमागाल में हुए एनकाउंटर के विरोध में आज किया बस्तर बंद का आव्हान

0

 

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में पीडिया और गोमागाल में हुए एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर संभाग से नारायणपुर जिले में भी बंद बुलाया है। अधिकांश इलाकों में सुबह से दुकानें नहीं खुली है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया है। संभाग के नारायणपुर जिला में आज दुकानें बंद हैं। इमरजेंसी सेवाएं जैसे मेडिकल सेवाएं पहले के जैसे चालू रहा है।
नारायणपुर जिले में बंद का असर देखने को मिल रहा है। नगर बंद में जिले के सभी व्यापारियों का भी समर्थन मिला है। पुलिस का दावा है कि पीडिया गांव में हुए एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि सर्व आदिवासी समाज, सीपीआई और कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर विपक्ष के लोगों ने भी इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।
कांग्रेस ने बताया फर्जी मुठभेड़
बात करे कांग्रेस पार्टी की तरफ से बनाई गई जांच कमेटी भी इस मुठभेड़ को फर्जी करार दे चुकी है।
वहीं कई समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसे फर्जी करार देते हुए निर्दोष आदिवासियों को मारे जाने का आरोप लगाया है

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here