Home Blog 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर बृजभूषण सिंह के...

2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर बृजभूषण सिंह के बेटे करण के काफिले ने 3 बच्चों को रौंदा,

0

2 died on the spot, one is in critical condition, convoy of Brij Bhushan Singh’s son Karan ran over 3 children,

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है. करण भूषण सिंह इस सीट के मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं. गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले के एक वाहन ने तीन बच्चों को रौंदा दिया, जिसमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरे बच्चे को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
वहीं करण भूषण मौके पर नहीं रुके. लेकिन मौके पर फॉर्च्यूनर कार, जिसपर पुलिस स्कॉर्ट लिखा हुआ है वह कब्जे में ले ली गई है. दरअसल जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था. इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले के एक फॉर्च्यूनर वाहन ने रौंद दिया.
इस दौरान करण भूषण का काफिला वहां पर ना ही रुका और ना ही करण भूषण ने खुद उतरकर बच्चों का हाल-चाल जानने की कोशिश की. काफिला बच्चों को रौंदता हुआ चला गया और मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.लोग सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
हादसा हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी के एयरबैग खुल गए और काफिले में शामिल सभी लोग फरार हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास से लोग एकत्रित हो गए। भीड़ बेकाबू न हो, इसके लिए कर्नलगंज थाने से घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
लोकसभा चुनाव के बीच हुए इस हादसे ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हादसे की याद दिला दी, जिसमें भाजपा सांसद व मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा मोनू पर गंभीर आरोप लगे थे। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी। FIR में बताया गया कि चार पीड़ितों को आशीष मिश्रा की गाड़ी ने कुचला था।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here