Home छत्तीसगढ़ अपने आप को विधायक के खास आदमी बात कर जगह-जगह अवैध वसूली...

अपने आप को विधायक के खास आदमी बात कर जगह-जगह अवैध वसूली के साथ युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी….प्रार्थी की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

0

 

मस्तूरी।पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह (भुतहा) में बुधवार शाम 5 बजे के करीब सोनू गौरहा पिता प्रहलाद गौरहा उम्र 38 वर्ष गांव के ही पिंटू किराना दुकान के पास खड़ा हुआ था तभी पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ससहा निवासी पवन साहू अपने बाइक में पहुंचा और अपने आप को विधायक के खास आदमी बात कर अवैध वसूली करने लगा वसूली नहीं मिलने के कारण दूकान के पास खड़े सोनू गौरहा को देख गाली देते हुए मारपीट करने लगा, जहां आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव किया जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था जिसकी शिकायत पचपेड़ी पुलिस से प्रार्थी सोनू गौरहा ने की जिसके बाद शिकायत के आधार पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here