Home छत्तीसगढ़ विश्व तंबाकू निषेध रैली को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखा कर किया...

विश्व तंबाकू निषेध रैली को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

0

 

उपस्थित लोगों को नशापान नहीं करने की दिलाई गई शपथ

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर-धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया, जिससे जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी द्वारा रैली में शामिल लोगों को नशापान की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई तत्पश्चात् विश्व तंबाकू निषेध दिवस को कलेक्टर श्री मांझी ने शासकीय बालक हाई स्कूल खेल मैदान से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली खेल मैदान से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, सोनपुर रोड एवं नगरपालिका परिषद से होते हुये वापस खेल मैदान में समापन किया गया। इस आयोजन के लिए कलेक्टर ने स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की सराहना की तथा सभी से हस्ताक्षर हेतु अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव बघेल ने बताया कि जिले में तंबाकू नियंत्रण इकाई का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से तंबाकू के दूष्प्रभावों से बचाव एवं जागरूकता के प्रयास किये जा रहे है। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अभयजीत सिंह मण्डावी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक वैशाली मरड़वार, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, हिम्मत सिंह उईके, रोजगार अधिकारी एमएल अहिरवाल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here