Home छत्तीसगढ़ विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली लोरमी – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इस अवसर पर समृद्धि समाज सेवी संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी इलाकों व हाट बाजार में लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी
दी। वहीं मिशन हॉस्पिटल मुंगेली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। स्लोगन के माध्यम से लोगों को आयोजन का उद्देश्य बताया गया। अंत में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। आयोजन को सफल बनाने में मिशन प्रभारी पुष्पा साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता लेखराज मिश्रा, संजय साहू, सोनू, नारायण साहू, सागर साहू, उमेंद, सूर्या यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here