Home कांकेर सामान्य प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ मतगणना की तैयारियों का...

सामान्य प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

0

 

*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*

Ro.No - 14097/148

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 जून 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम. टी. रेजू ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के साथ ग्राम नाथियानवागांव के पॉलिटेक्निक में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने मतगणना स्थल में की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सामान्य प्रेक्षक डॉ. रेजु ने आज सुबह 10:30 बजे ग्राम नाथियानवागांव स्थित पॉलिटेक्निक पहुंचकर अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा के मतगणना कक्ष, प्रवेश एवं निर्गम द्वार और बेरिकेडिंग का अवलोकन किया। साथ ही ईटीपीबीएस स्केनिंग हॉल, डाक मतपत्र गणना कक्ष सहित सी.सी.टी.व्ही. कैमरा से निगरानी की भी जानकारी ली। उन्होंने गर्मी को देखते हुए मतगणना कर्मियों के लिए पेयजल, कूलर-पंखे के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल सहित मतगणना कार्य से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here