Home Blog पौधों की रक्षा और सेवा बच्चों की तरह करना चाहिए...

पौधों की रक्षा और सेवा बच्चों की तरह करना चाहिए पी पी पांडेय

0

Plants should be protected and served like children: P P Pandey

मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अडानी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा लोहर्सी,गोडाडीह एवं बोहरडीह में “विश्व पर्यावरण दिवस” ​​मनाया गया। जिसमे अशोक, कदम, गुलमोहर और करंज के 50 पौधे लोहर्सी गाँव के तालाब,गोडाडीह स्कूल परिसर और बोहरडीह सामुदायिक अमृत सरोहर तालाब बांध में लगाए गए। अडानी फाउंडेशन की टीम के द्वारा आयोजित नवोदय एवं अदाणी कोशल विकास केंद्र छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता रखा। विद्यार्थीयों में खुशी का माहौल बना रहा काफी उत्साह से प्रतियोगिता में बच्चो ने भाग लिए ।इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम का फोकस हमारी भूमि हमारे भविष्य है । चिल्हाटी सीमेंट वर्क्स के खदान प्रबंधक श्री पी पी पांडेय ने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमे एक दिन प्रकृति के बारे में सोचने के लिए नहीं बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सोचते रहना है और बचाने के लिये अपनी ज़िम्मेदारी को समझना और एक ज़िम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किए तथा पी पी पांडेय ने कहा कि पौधे जरूर लगाए और पौधों की रक्षा तथा सेवा बच्चों की तरह करना चाहिए। इस अभियान में चिल्हाटी सीमेंट वर्क्स के खदान प्रबंधक श्री पी पी पांडेय, लोहर्सी सरपंच श्रीमती राजेश्वरी रंजित भानू,गोडाडीह सरपंच प्रतिनिधी जगदीश्वर यादव, बोहरडीह सरपंच प्रतिनिधी ताराचंद एवं पंचगढ़, रोजगार सचिव,महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष और महिलाओं, ग्रामवासियों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here