Told the haters to get themselves investigated Kangana Ranaut linked the slapping incident to crimes like rape and murder,
नई दिल्ली। कंगना रनौत के चेहरे पर पड़े थप्पड़ का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस समय नई सांसद और एक्ट्रेस से जुड़ी ये घटना सुर्खियों में बनी हुई है। अभी तक इस विवाद पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ उस कांड की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ सीआईएसएफ अधिकारी को सपोर्ट कर रहे हैं।
अब कंगना रनौत ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया और उन लोगों की आलोचना की है, जो सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल के समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
कंगना ने की हमले की निंदा
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीआईएसएफ महिला को सपोर्ट करने वालों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने हमले की निंदा भी की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि हर बलात्कारी, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक भावनात्मक, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कारण होता है। कोई भी अपराध बिना कारण के नहीं होता। फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है।
अगर आप अपराधियों के साथ हैं, तो देश के सारे कानूनों को तोड़कर अपराध करने की भावना से जुड़े हैं। याद रखें अगर आप किसी के इंटीमेट जोन में घुसने, उनकी इजाजत के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं। आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों में गहराई से देखना चाहिए, मेरा सुझाव है कि प्लीज योग और ध्यान करें। वरना जीवन एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगा। कृपया इतना द्वेष, घृणा और ईर्ष्या न रखें, अपने आप को मुक्त करें।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिन पहले कंगना सांसद बनने के बाद पहली बार दिल्ली आ रही थी और उस दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला ने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
कंगना ने रेप और हत्या से की थप्पड़ कांड की तुलना
अब कंगना ने एक बार फिर गुस्सा निकाला है। उन्होंने उन लोगों पर अपनी भड़ास निकाली है, जो थप्पड़ मामले में CISF महिला जवान का समर्थन कर रहे हैं।उन्होंने किसी का नाम लिए बिना X और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। कंगना ने लिखा है, ‘हर रेपिस्ट, हत्यारे या चोर के पास अपराध करने के लिए हमेशा एक मजबूत भावनात्मक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या वित्तीय कारण होता है। कोई भी अपराध कभी भी बिना कारण के नहीं होता है, फिर भी उन्हें दोषी ठहराया जाता है और जेल की सजा सुनाई जाती है।’
‘इतनी जलन मत पालो, मुक्त हो जाओ’
कंगना ने आगे लिखा है, ‘ याद रखें कि यदि आप किसी के निजी एरिया में घुसने, उनकी अनुमति के बिना उनके शरीर को छूने और उन पर हमला करने से सहमत हैं, तो अंदर से आप बलात्कार या हत्या से भी सहमत हैं, क्योंकि यह भी छुरा घोंपने जैसा ही है। इसलिए आपको अपनी मनोवैज्ञानिक आपराधिक प्रवृत्तियों को गहराई से देखना चाहिए। मेरा सुझाव है कि कृपया योग और ध्यान अपनाएं, नहीं तो जिंदगी एक कड़वा और बोझिल अनुभव बन जाएगी। इतनी ज्यादा घृणा और ईर्ष्या न पालें। खुद को मुक्त करें।’
थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ FIR, नहीं हुई गिरफ्तारी
वहीं, थप्पड़ मारने वाली महिला जवान को CISF ने सस्पेंड कर दिया और एफआईआर भी दर्ज की गई है। कुलविंदर कौर के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक कुलविंदर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ये दोनों ही धाराएं जमानती हैं।



