Fans showered love… Ileana Dcruz shared the picture of her beloved son on social media for the first time, he is exactly like his mother in cuteness
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियान डीक्रूज इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कोआ फीनिक्स डोलन है। अब हाल ही में इलियाना ने बेटे के साथ वेकेशन की एक खूबसूरत वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने पहली बार बेटे का चेहरा भी दिखाया है।
माइकल कितना सपोर्ट करते हैं?
कोआ फीनिक्स इलियाना और उनके पार्टनर माइकल डोलन के बेटे हैं। इलियाना के बेबी अनाउंसमेंट की खबर के बाद उनकी शादी की खबरें भी आई थीं. इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था।
इंटरव्यू में इलियाना से पूछा गया था कि माइकल डोलन उन्हें कितना सपोर्ट करते हैं? इसके जवाब में इलियाना ने कहा,”शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत चल रही है। यह कहना वाकई मुश्किल है कि मुझे उसके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। मुझे असल में सोचना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई जवाब देती हूं तो कुछ और होता है।
बता दें कि इलियाना को आखिरी बार दो और दो प्यार में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन गुहा ठाकुरता ने किया था। इस फिल्म में इलियाना के साथ विद्या बालन, प्रतीक गांधी, और सेंथिल राममूर्ति लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक्सट्रा मैरीटियल अफेयर पर आधारित थी। इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके अलावा वो साल 2012 में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘बर्फी’ में नजर आईं। ये फिल्म इलियाना का बॉलीवुड डेब्यू थी।
फैंस ने किए प्यारे भरे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इलियाना की ये पोस्ट बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट को देखने के बाद फैंस बहुत ही प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा ने इस पर दो हार्ट इमोजी बनाए. एक फैन ने लिखा, इलियाना आप बेहद खुश और खूबसूरत लग रही हैं. आपका बेटा बहुत ही प्यारा है. अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मारिया ने लिखा, ये बेस्ट है इलियाना. एक फैन ने लिखा, बेबी बिल्कुल मां की तरह क्यूट.
इलियाना किन फिल्मों में आई नजर
वर्कफ्रंट पर बात करें तो इलियाना आखिरी बार ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं. इसके अलावा फिलहाल उनका नाम ‘तेरा क्या होगा लवली’ को लेकर भी सामने आया. अब देखना होगा कि आने वाले समय में इलियाना कौनसे प्रोजेक्ट साइन करती हैं और किस किस फिल्म में नजर आती हैं. इलियाना के करियर की शानदार फिल्मों की बात करें रणबीर कपूर के साथ उनकी बर्फी बहुत ही क्लासिक रही. इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से शानदार रिव्यू मिले.



