Home छत्तीसगढ़ विधायक लहरिया ने किया सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

विधायक लहरिया ने किया सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

0

 

 

Ro.No - 13848/159

मस्तूरी।आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटाटोर में जिला खनिज न्यास संस्थान से स्वीकृत विधायक द्वारा अनुशंसित पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सी.सी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक *दिलीप लहरिया* ने किया। विधायक ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण होने से गांव के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत रहटाटोर के सरपंच धर्मेंद्र टंडन पंच परमेश्वर सहित ग्राम वासी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here