Home Blog IPS Vijay Kumar: एक्सप्रेस की गति से आकर संभाली कमान,बलौदा बाजार...

IPS Vijay Kumar: एक्सप्रेस की गति से आकर संभाली कमान,बलौदा बाजार के नए एसपी विजय अग्रवाल , बैठने की जगह नहीं, देखिए CSP ऑफिस

0

IPS Vijay Kumar: He came at the speed of an express and took over the command, Vijay Agarwal is the new SP of Baloda Bazar, there is no place to sit, see the CSP office

रायपुर. बलौदा बाजार के नए एसपी विजय अग्रवाल ने आज दोपहर अपना नया पदभार संभाल लिया. बलौदा बाजार हिंसा के बाद सरकार देर रात एसएसपी सदानंद को हटाकर विजय अग्रवाल को नया एसपी अपॉइंट किया था.
सरकार का निर्देश था कि अविलम्ब बलौदा बाजार पहुंच हालत को संभाले. विजय आज सुबह अंबिकापुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में जाकर मत्था टेका और महामाया माई का आशीर्वाद लिया.

Ro.No - 13672/156

CSP आफिस में बैठे

बलौदा बाजार में हुई तोड़फोड़ और हिंसा हिंसा में एसपी ऑफिस जल का खाक हो गया है. यही वजह है कि सीएसपी ऑफिस में अपना कार्यभार ग्रहण किया. ज्वाइन करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की.
उन्होंने अफसरों से दो टूक कहा कि क़ानून व्यवस्था मैं ढिलाई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि तोड़फोड़ और हिंसा की घटना में लिफ्ट लोगों की पहचान की जाए. इसमें विशेष ध्यान दिया जाए की कोई भी निर्दोष व्यक्ति परेशान ना हो

राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में सीएम विष्णु देव साय ने बड़ी कार्रवाई की है। कल मंगलवार देर रात को जिले के कलेक्टर ‘कुमार लाल चौहान’ और SP सदानंद को पदों से हटा दिया गया है। 2011 बैच के IAS दीपक सोनी कोबलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि अंबिकापुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सरकार ने बलौदाबाजार के SP का दायित्व सौंपा है।

पुलिस ने दर्ज की आठ FIR

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कार्रवाई से पहले पुलिस ने 83 आरोपियों को गिरफ्तार करके अलग-अलग आठ FIR दर्ज की हैं। इसमें लगभग 50 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और 50 से ज्यादा हिंसा में शामिल लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिनके वाहन जला दी गई, उनमें से 50 से अधिक लोगों ने भी शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने के विरोध में सतनामी समाज ने 10 जून को बलौदाबाजार जिले में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया था। ये लोग अमर गुफा में तोड़फोड़ और जैतखाम को तोड़ने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और सतनामी समाज के लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। भीड़ ने संयुक्त कार्यालय भवन में आग लगा दी इतना ही नहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी।

बलौदाबाजार हिंसा हुई में बड़ी नुकसान

बलौदाबाजार हिंसा मामले में काफी नुकसान हुआ है। 100 बाइक, 30 से अधिक कारों के साथ लगभग 200 गाड़ियों को जला दिए है। हिंसा में 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हिंसा की सूचना पाते ही सोमवार देर रात को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here