Home छत्तीसगढ़ दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय...

दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय किया

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने इन्द्रावती सभाकक्ष में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा भू-अभिलेख विभाग से 1-1 आवेदक एवं शिक्षा विभाग के 13 आवेदकों सहित कुल 17 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने शासन के नियमानुसार नए दायित्वों का निर्वहन भलिभांति करने, नियमानुसार आश्रितों का भरण पोषण करने की समझाइस दी। अनुकंपा नियुक्ति अर्न्तगत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें पटवारी, सहायक ग्रेड -03 एवं भृत्य के पद शामिल हैं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर कैलाश, वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर उत्तम सिंह पंचारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here